फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vote with public sentiment, Zila Panchayat member: Sanjay Yadav

जनभावना से वोट करें जिपं सदस्य : संजय यादव

Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vote with public sentiment, Zila Panchayat member: Sanjay Yadav
सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव ने कहा है कि उनके साथ पर्याप्त संख्या में जिपं सदस्यों का समर्थन है। वह बहुमत के आंकड़े के करीब हैं। मतगणना के बाद ये बात सामने होगी। उनके सदस्य अलीगढ़ में ही हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे वह मतदान कराने पहुंचेंगे। सपा-रालोद खेमे से चुनाव का संचालन कर रहे संजय यादव ने कहा है कि चुनाव में भाजपा के केवल नौ ही सदस्य जीते थे। भाजपा से बागी हुए छह प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इस तरह उनकी संख्या लगभग 15 होती है। इससे उलट सपा-रालोद गठबंधन से 22 सदस्य विजयी हुए हैं। 10 निर्दलीय विजयी हुए हैं। इसलिए विजयी जिपं सदस्यों को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सपा-रालोद गठबंधन का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

सपा के खेमे से सदस्यों को मत करने और विजयी बनाने के बाद मुंह मांगी मुराद पूरी करने का भरोसा दिलाया गया है। शुक्रवार को अधिकांश सदस्यों को फोन कर ऑफर पेश किया गया। जिसमें विजयी होने पर भरपूर समर्थन मूल्य देने का वादा किया गया है। ये मूल्य 50 से 70 लाख रुपये के बीच बताया जा रहा है। वहीं सदस्य पहले से ही भाजपा खेमे से वादा करने के बाद अब मुकरने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि भाजपा ने हरेक परिस्थिति पर नजर रखते हुए सदस्यों पर निगरानी बनाए रखी है। अब मुकाबला होने में कुछ घंटे का ही समय शेष है। शाम चार बजे तक तस्वीर भी साफ हो जाएगी। किसका दांव कितना फिट बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed