फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vote fearlessly, police is giving message of security

अलीगढ़ः बेखौफ होकर करें मतदान, पुलिस बल दे रहा सुरक्षा का संदेश

Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vote fearlessly, police is giving message of security
विधान सभा के पहले चरण में 10 फरवरी को होेने वाले मतदान के लिए जैसे-जैसे तारीख नजदीक आती जा रही है पुलिस-प्रशासनिक तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। इस क्रम में पैरा मिलिट्री फोर्स व जिले की फोर्स लगातार भ्रमणशील है। इस दौरान शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गली, मुहल्लों में जाकर सुरक्षा के अहसास के साथ बिना किसी डर व दहशत के मतदान करें। यदि कोई उन्हें परेशान करे तो पुलिस कंट्रोल रूम व डीएम वार रूम पर शिकायत दर्ज कराएं। जिस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी लोगों से कोरोना के बढ़ रहे केसों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में सीमाओं को सील करने के साथ ही चेकिंग दस्ते गठित किए गए हैं जो गैर राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर प्रचार सामग्री, वोटरों को प्रभावित करने में प्रयुक्त अवैध वस्तुएं, नकदी, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सर्विलांस टीमों को इसके लिए सक्त्रिस्य गया है। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से बेखौफ होकर स्वतंत्र मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed