फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vocational Education Minister Kapil Dev reached Aligarh

अग्रसेन जयंती: व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव पहुंचे अलीगढ़, बोले- टैक्स के रूप में देश के खजाने को भर रहे

Mon, 07 Oct 2024 04:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 04:29 PM IST
सार

कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाजवाद का सबसे बड़ा दर्शन देने का कार्य महाराजा अग्रसेन ने किया। उन्होंने हमेशा सर्वसमाज के लिए कार्य किया। अग्र बंधु देश के खजाने को टैक्स के रूप में भर रहे हैं।

विज्ञापन
Vocational Education Minister Kapil Dev reached Aligarh
अग्रसेन जयंती पर सम्मान समारोह पुस्तक का विमोचन करते भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मंत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अग्रसेन चौक पर भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


टैक्स के रूप में देश के खजाने को भर रहे अग्रबंधु : कपिल देव
मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाजवाद का सबसे बड़ा दर्शन देने का कार्य महाराजा अग्रसेन ने किया। उन्होंने हमेशा सर्वसमाज के लिए कार्य किया। अग्र बंधु देश के खजाने को टैक्स के रूप में भर रहे हैं। कहा कि अलीगढ़ समेत पूरे भारतवर्ष के अग्र बंधुओं ने राम मंदिर निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और समाज को संगठित करने को कहा।
विज्ञापन

सम्मान
विश्व में लहरा रहा परचम, भारत का ध्वज लेकर निकलने पर रुक जाती है गोलीबारी : : राजेश अग्रवाल
भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने समाज के बारे में विचार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में आज हमारा परचम लहर रहा है। युद्ध के अंदर अगर भारत का ध्वज लेकर कोई निकल जाए तो गोलाबारी रुक जाती है। कहा कि महाराज अग्रसेन हमेशा सर्व समाज की बात करते थे। तो हमें विचार करना पड़ेगा कि हम केवल अग्रवाल हैं या हम संपूर्ण वंश समाज हैं। विचार करना पड़ेगा कि हमें समाज से मिला क्या है। जितनी जिसकी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागीदारी। विशेष वर्ग के ऊपर इशारा करते हुए कहा कि रोटी पर थूकना, जूस में पेशाब जैसी घटनाएं सनातन का अपमान है। हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा। संपूर्ण वंश समाज से ही महाराज अग्रसेन का सपना साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा शक्ति के प्रयास से आज पूरा समाज एकसाथ : अतुल गर्ग

मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद अतुल अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति ने पूरे समाज को एक मंच पर जोड़कर काफी अच्छा प्रयास किया है। महीनों की तैयारी के बाद आज ये मौका आया है, जब पूरा समाज एकसाथ है। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वे खुद, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मेरठ सांसद अरुण गोविल को समाज ने बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने अपनी अलीगढ़ से जुड़ी पुरानी यादों को भी साझा किया। कहा कि अलीगढ़ आकर मुझे कुछ-कुछ होता है। यहां मेरे मामा नाना के घर हैं। यहां की सोन पापड़ी, कचौड़ी, हनुमान मंदिर, बरूले, आलू की चाट, गर्मी में अचल की नाव सवारी सब याद है। उन्होंने अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। 
सम्मान
अगले साल नए चौक पर नई उम्मीद और जोश के साथ मनाएंगे जयंती : महापौर
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि पिछले साल के जयंती महोत्सव में इसी मंच से उन्होंने अलीगढ़ के सौंदर्यीकरण की बात कही थी। जिसका सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है। अलीगढ़ का सौंदर्यीकरण अग्रसेन चौक से ही शुरू होगा। अगले साल नए चौक पर नई उम्मीद और जोश के साथ जयंती मनाएंगे।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही एकमात्र ऐसी शक्ति है जो अपनी आने वाली पीढ़ियों को संस्कार दे सकती है। मातृशक्ति के कारण ही आज देश नई बुलंदियों को छू रहा है। जिस नाम के आगे अग्र हो वो किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed