फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vishal Gaur declared fugitive, search continues

विशाल गौड़ भगोड़ा घोषित, तलाश जारी

Wed, 12 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vishal Gaur declared fugitive, search continues
पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी शहर का चर्चित अपराधी विशाल गौड़ पुलिस के रडार पर आ गया है। सीएए-एनआरसी विरोधी उपद्रव के दौरान जीवनगढ़ के गेस्ट हाउस में फायरिंग कांड में पुलिस ने इसकी तलाश तेज कर दी है और न्यायालय ने भी धारा 82 का नोटिस जारी करते हुए भगोड़ा घोषित कर दिया है। अगर विशाल जल्द हाजिर न हुआ तो पुलिस अब कुर्की की तैयारी में है।
विज्ञापन

गांधीपार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी का विशाल गौड़ कुछ समय पहले तक कुख्यात शूटर सोनू गौतम का साथी था। मगर कुछ समय पहले उनमें आपस में मनमुटाव के बाद वे दोनों अलग हो गए। इसी मनमुटाव के क्रम में जनवरी 2020 में सीएए-एनआरसी विरोधी धरने के दौरान जीवनगढ़ स्थित यश रेजीडेंसी गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दोनों में आमना-सामना होने पर फायरिंग हो गई थी।
विज्ञापन

इस घटना में सोनू के जेल जाने के बाद पुलिस ने उस पर वारंट तामील करा दिया। मगर विशाल गौड़ फरार चल रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार विशाल गौड़ के खिलाफ न्यायालय ने धारा 82 का कुर्की नोटिस जारी करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। अब जल्द उसके खिलाफ कुर्की आदेश प्राप्त किया जाएगा। साथ में पुलिस की एक टीम भी उसे लगातार तलाश रही है। गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed