फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Viral letter complaint found fake in investigation, lawsuit

Aligarh News: जांच में फर्जी पाई गई वायरल पत्र की शिकायत, मुकदमा

Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Viral letter complaint found fake in investigation, lawsuit
शहर के नामचीन शिक्षण संस्थान की छात्राओं को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र पुलिस जांच में फर्जी पाया गया है। शिकायत भी फर्जी पाई गई है। इस आधार पर पुलिस ने ट्विट करने वाले फाइव रोजेज हीलिंग के संस्थापक समीर रजा अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





फाइव रोजेज हीलिंग के संस्थापक समीर रजा अली नाम के किसी व्यक्ति की आईडी से यह शिकायत की गई थी। जिसमें छात्राओं के यौन उत्पीडऩ और मेडिकल रोड व दोदपुर में एक रैकेट संचालन की बात कही गई थी। यहां तक कहा था कि छात्राओं का दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न किया जाता है। उनको अपहरण कर लाया जाता है। इन्हें सरसैयद नगर, जमालपुर, जोहराबाग, जीवनगढ़, रामघाट रोड के फ्लैटों में बंधक बनाकर रखा जाता है। वे मदद के लिए चीखती चिल्लाती रहती हैं।
विज्ञापन




मगर कोई सुनता नहीं है। उनकी तस्करी तक होती है। दुष्कर्म होता है। कुछ की हत्या तक हो जाती है। परिवार उन्हें खोजता रहता है। इस मामले में ट्विट होने पर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। मगर एक एक शिकायत फर्जी पाई गई। इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय का चार्ज देख रहे सीओ प्रथम अभय पांडेय ने शिकायत फर्जी पाए जाने व मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed