फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Viral letter and complaint turned out to be fake

Aligarh News: फर्जी निकला वायरल पत्र और शिकायत, ट्विट करने वाले पर मुकदमा दर्ज, यह था मामला

Sun, 18 Jun 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:55 PM IST
सार

फाइव रोजेज हीलिंग के संस्थापक समीर रजा अली नाम के किसी व्यक्ति की आईडी से यह शिकायत की गई थी। जिसमें छात्राओं के यौन उत्पीडऩ और मेडिकल रोड व दोदपुर में एक रैकेट संचालन की बात कही गई थी। यहां तक कहा गया था कि छात्राओं का दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न किया जाता है। उनको अपहरण कर लाया जाता है।

विज्ञापन
Viral letter and complaint turned out to be fake
झूठी पाई गई शिकायत का ट्विट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ शहर के नामचीन शिक्षण संस्थान की छात्राओं को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र पुलिस जांच में फर्जी पाया गया है। शिकायत भी फर्जी पाई गई है। इस आधार पर पुलिस ने ट्विट करने वाले फाइव रोजेज हीलिंग के संस्थापक समीर रजा अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


फाइव रोजेज हीलिंग के संस्थापक समीर रजा अली नाम के किसी व्यक्ति की आईडी से यह शिकायत की गई थी। जिसमें छात्राओं के यौन उत्पीडऩ और मेडिकल रोड व दोदपुर में एक रैकेट संचालन की बात कही गई थी। यहां तक कहा गया था कि छात्राओं का दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न किया जाता है। उनको अपहरण कर लाया जाता है। इन्हें सरसैयद नगर, जमालपुर, जोहराबाग, जीवनगढ़, रामघाट रोड के फ्लैटों में बंधक बनाकर रखा जाता है। वे मदद के लिए चीखती चिल्लाती रहती हैं। मगर कोई सुनता नहीं है। उनकी तस्करी तक होती है। दुष्कर्म होता है। कुछ की हत्या तक हो जाती है। परिवार उन्हें खोजता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ट्विट होने पर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। मगर एक एक शिकायत फर्जी पाई गई। इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय का चार्ज देख रहे सीओ प्रथम अभय पांडेय ने शिकायत फर्जी पाए जाने व मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed