फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vip

वीआईपी पिज्जा चट कर गया लाखों का सर्विस टैक्स

Tue, 16 Feb 2016 03:29 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 16 Feb 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में वीआईपी पिज्जा की शाखा ने वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 के अलग अलग महीनों में जमा होने वाला सर्विस टैक्स नियमित रूप से जमा नहीं किया है। जांच शाखा के सदस्य खुद इस रेस्टोरेंट में निगरानी कर रहे थे तो पता चला कि ग्राहकों से पूरा टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन विभाग में जमा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर पीके सेंगर ने बताया कि एसी लगे हुए रेस्टोरेंट सर्विस टैक्स के दायरे में आते हैं। इसी लिहाज से शहर में संचालित रेस्टोरेंट की निगरानी हो रही है। जहां भी गड़बड़ी मिली कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में मथुरा, कोसी और एटा जिला शामिल है। जिसका वित्तीय वर्ष 2015-16 का लक्ष्य 7800 करोड़ रुपये है। इसमें अधिकांश भाग मथुरा रिफाइनरी का है जो 7600 करोड़ रुपये का टैक्स अदा करती है। 200 करोड़ में बाकी             245 इंडस्ट्री शामिल है। जिनके पास से 148 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

52 करोड़ रुपये 31 मार्च तक जमा होंगे। रिफाइनरी को छोड़ कर बाकी इंडस्ट्री से हर महीने    औसतन 10 से 11 करोड़ रुपये का टैक्स जमा होता है। गुजर रहे वित्तीय वर्ष में पहली बार 4 करोड़ से अधिक की कर चोरी के मामले पकड़े गए हैं। जिसमें तीन फर्म अलीगढ़ और बाकी 8 मथुरा और कोसी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed