फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Violence and stone pelting for abusing during Bhagwat Katha

Aligarh News: भागवत कथा के दौरान गाली देने पर मारपीट व पथराव

Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Violence and stone pelting for abusing during Bhagwat Katha
गांव हरिरामपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। दो पक्षों के बीच झगड़ा व मारपीट सहित पथराव हुआ। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दोनों पक्षों को एसडीएम न्यायालय से पाबंद कराया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन




विजय सिंह पुत्र देवी राम के अनुसार वह लोग गांव में भागवत कथा करा रहे हैं। छह जून को गांव के गुल्ला उर्फ राजेंद्र, विष्णु, जुगेंद्र व पूरन सिंह कथा स्थल पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने गाली देने से मना किया।
विज्ञापन




इसके बाद रात करीब दस बजे राजेंद्र, विष्णु, जुगेंद्र सिंह, पूरन सिंह, लोकेश, अमन, दीपक, गोलू, लक्ष्मी देवी, संदीप, ज्ञानवती, गौरव, राघव, फूलवती, जयवीर सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, गगन सहित दो अज्ञात उनके भाई निरंजन सिंह के घर में घुस गए। आरोपियों ने उनके पुत्र मनोज, भतीजे धीरज, चाची पुष्पा देवी व योगेश को बुरी तरह पीटा। इससे उनकी चाची की हालत गंभीर है। आरोपियों ने उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरे पक्ष के विष्णु सिंह पुत्र रघुवीर सिंह का आरोप है कि राजू, मनोज, गोलू, मुकेश, अनमोल, सुनील, सुभाष, मुनेश, संतोष, सुनील, योगेश, विष्णु, देवेंद्र, कृष्णमुरारी ने उनके घर में घुसकर पीटा। तोड़फोड़ व पथराव किया। इससे राजेंद्र, अमन, गोलू, संदीप, शिवकुमार के चोटें आई हैं। कोतवाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed