फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vinod Saxena became the president in the civil bar election

सिविल बार के चुनाव में विनोद सक्सेना अध्यक्ष बने

Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vinod Saxena became the president in the civil bar election
दीवानी कचहरी में दि सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के विजयी प्रतिभागी। - फोटो : CITY OFFICE
दि सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव बुधवार को दीवानी सिविल बार सभागार में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विनोद सक्सेना निर्वाचित घोषित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद्र सिंघल, गोपाल शंकर शर्मा व जीएन सिंह राना की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। शाम को मतगणना के बाद विनोद सक्सेना को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 116 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी ऊषा आहूजा को 72 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केपी मिश्रा 153 मत पाकर विजयी हुए, जबकि कुसुमलता गुप्ता को 53 मत मिले। महासचिव पद पर विपिन पचौरी 122 मत पाकर विजयी हुए, जबकि आरकेएस तौमर को 65 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सुभाष चंद्र 120 मत पाकर जीते, जबकि विष्णु कुमार को मात्र 64 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अविनाश शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर प्रेम शंकर व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर अकील अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप आर्य निर्विरोध घोषित हुए। इस मतदान में कुल 189 मतों का प्रयोग हुआ। इस चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष सूरजपाल सिंह व महासचिव अजय पाठक की भूमिका रही। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष शुभेंद्र कुमार पाठक के आवास पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed