फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vinay Supporter submitted memorandum

पुलिस-फोर्स का तेवर देख ढीले पड़े विनय समर्थक

Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vinay Supporter submitted memorandum
डीएस कॉलेज गेट पर विनय वार्ष्णेय की रिहाई को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते। - फोटो : CITY OFFICE
पुलिस प्रशासन के तेवर देख विनय वार्ष्णेय के पक्ष में गिरफ्तारी देने पहुंचे कई संगठनों के युवक ढीले पड़ गए। डीएस कॉलेज में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर युवक गिरफ्तारी के बदले ज्ञापन देकर चले गए। ज्ञापन के जरिए तारिक के भाइयों व पिता की गिरफ्तारी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद, विशाल देशभक्त सहित कई युवाओं ने भाजयुमो नेता विनय वार्ष्णेय के पक्ष में अपराह्न तीन बजे डीएस कॉलेज में गिरफ्तारी देेन का ऐलान किया था। भनक लगने के बाद पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ डीएस कॉलेज पहुंच गए। निर्धारित समय पर विनय समर्थक नहीं पहुंचे। कुछ पहुंचे भी तो डीएस कॉलेज के गेट के आसपास टहलते रहे। भाजपा नेता मानव महाजन के पहुंचने पर युवक डीएस कॉलेज में पहुंचे और विनय वार्ष्णेय के पक्ष में नारेबाजी की। जमीन पर बैठकर विनय वार्ष्णेय की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। दीपक आजाद ने कहा कि विनय वार्ष्णेय निर्दोष हैं। उनको निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की चिंता करने वाले ओपी लाला एवं राजू समोसे वाले की हत्या हो चुकी है। कुछ लोगों ने कहा कि दहशत के कारण कई लोग बाबरी मंडी से पलायन करने पर विचार कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि उपद्रव के दिन तारिक पुत्र मनव्वर अली, सलमान, आमिर व शाहरुख के साथ दर्जनों अज्ञात लोग अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, जिसमें दो लोगों को गोली लगी एवं तीन लोग घायल हुए। तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। आरोपियों पर तीन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। तारिक एवं उसके भाईयों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए एवं विनय वार्ष्णेय के परिवार को सुरक्षा प्रदान की मांग की।
विज्ञापन

कुछ युवकों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में हुए उपद्रव के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाया। विशाल देशभक्त ने कहा कि वे लोग गिरफ्तारी देने जा रहे थे, लेकिन सीओ पंकज श्रीवास्तव ने भरत गोस्वामी, दीपक शर्मा आदि को फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने के लिए समझाया। ज्ञापन देने वालों में मानव महाजन, बृजेश कंटक, हर्षद हिंदू, जितेंद्र जीतू, हरीबाबू गुप्ता, संदेश राज, विष्णु राणा, अमित गोस्वामी, अर्जुन भोलू सिंह, योगेश, गौरांग तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed