फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers surrounded the police station

अलीगढ़: ग्रामीणों ने घेरा थाना, हंगामे के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि सब्जी विक्रेता दिनेश राजपूत की जेब से जहरीला पदार्थ मिला है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रामीणों और परिजनों को शांत कर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
Villagers surrounded the police station
मडराक थाने का घेराव करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मडराक कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश राजपूत की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के साथ शनिवार को थाना घेर लिया। ये हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिनेश हाथरस अड्डे पर रहता था और वहीं पर उसकी सब्जी की दुकान थी। उसका शव शुक्रवार शाम एक खेत में मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी। शनिवार सुबह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह लोधी, निरेश राजपूत, कंचन सिंह परिजनों और ग्रामीणों के साथ मंडराक थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। इनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे, उसकी एक आंख और हाथ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


मृतक के पिता हरप्रसाद निवासी बढ़ोली फतेहखां ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनेश और उसकी पत्नी शकुंतला के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। वह पूर्व में गजेंद्र कश्यप निवासी सूतमिल चौराहा, थाना बन्ना देवी अलीगढ़ के साथ चली गई थी। उन्होंने बताया कि दिनेश उसे वापस ले आया था। इसके बाद वह दिनेश को लगातार धमकी देती थी कि मैं गजेंद्र कश्यप के साथ रहूंगी और तेरा खेल खत्म कर दूंगी। वह दिनेश को घर से लेकर चली गई थी। दिनेश की लाश यादराम के खेत में मिली है। हरप्रसाद ने शकुंतला और गजेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश राजपूत के एक लड़की और दो लड़के हैं। ग्रामीणों के साथ आई महिलाओं का कहना है कि घटना के बाद शकुंतला बच्चों सहित फरार है। पुलिस का कहना है कि दिनेश की जेब से जहरीला पदार्थ मिला है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रामीणों और परिजनों को शांत कर वापस भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई है।


परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शकुंतला और उसके प्रेमी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ इगलास का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनी हुई है। भाजपा नेताओं के साथ थाने पर पहुंचे ग्रामीणों सत्यवीर सिंह, जितेंद्र, ओमवीर सिंह, ऋतिक, जयपाल सिंह,प्रथम सिंह, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, प्रदीप, नरेन्द्र, मुकेश, जीतू, हरिओम, सतेंद्र, नरेन्द्र, विनोद, दीपू, राजेश, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed