फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers reached the police station with the dead body of the youth

Hathras News: युवक का शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, किया हंगामा

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
सार

ग्रामीण और परिजन मृतक मुकेश का शव दिल्ली से एंबुलेंस से लेकर आए और सीधे कोतवाली पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को पुलिस ने सही धाराओं में दर्ज नहीं किया है और इसको लेकर उन्होंने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
Villagers reached the police station with the dead body of the youth
मृतक मुकेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में घायल युवक की मौत हो गई। सोमवार देर रात युवका शव लेकर परिजन थाने पहुंच गए और मामले को हत्या की धारा में दर्ज करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण और परिजन मृतक मुकेश का शव दिल्ली से एंबुलेंस से लेकर आए और सीधे कोतवाली पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को पुलिस ने सही धाराओं में दर्ज नहीं किया है और इसको लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। ग्रामीण हत्या की धारा मामला दर्ज करने पर अड़ गए। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने मृतक के परिजन व ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण कोतवाली के बाहर एम्बूलेंस में रखे हुए शव को लेकर गांव पहुंचे। शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रात में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया, इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार के परिजन सोमवार को कोतवाली आए थे।मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। डाक्टरी रिपोर्ट आने पर हत्या की धारा बढ़ाने का आश्वासन देकर शांत कराया है और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।घटना के संबंध में पहले से ही दर्ज मुकदमें में मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed