{"_id":"688e5e48df60b15e190b3514","slug":"villagers-panicked-after-seeing-drones-flying-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101823-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ड्रोन उड़ते देख दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ड्रोन उड़ते देख दहशत में आए ग्रामीण
Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला मोहन और टंडाैली में शनिवार की रात करीब 10 बजे ड्रोन उड़ते नजर आए, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने ड्रोन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में कई बार ड्रोन उड़ते देखे जा चुके हैं। ग्राम प्रधान पति सतेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन पूर्व कोतवाली छर्रा में शिकायत की गई थी, लेकिन तब ग्रामीणों को बताया गया कि ड्रोन से कोई सर्वे चल रहा है। आखिर रात में कौन सा सर्वे हो रहा है। प्रधान का कहना है कि रविवार को दोबारा सीओ से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी।