फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers killed the jackal that bit five people and 12 animals.

Aligarh News: पांच लोगों और 12 पशुओं को काटने वाले सियार को ग्रामीणों ने ढेर किया

Sun, 20 Apr 2025 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers killed the jackal that bit five people and 12 animals.
थाना दादों क्षेत्र के गांव अजवाइनढेर में शनिवार तड़के जंगली सियार ने एक महिला सहित पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। इसके बाद दर्जन भर पशुओं को काट लिया। सियार के खौफ से गांव में दहशत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर बाद ही हमलावर सियार को घेर कर लाठी-डंडों से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसे दफना दिया।
विज्ञापन

सियार ने पहले गांव निवासी गजना देवी, शेर सिंह, बंटी और देवेंद्र को काटा। इनको बचाने गए महेशचंद्र को भी काटकर घायल कर दिया। इसी दौरान सियार ने 12 पशुओं को भी काटा। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया, लाठी-डंडों से पीट कर उसको मार दिया। ग्रामीण घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गजना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गजना देवी सहित अन्य घायलों को रेबीज की वैक्सीन लगाकर घर भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed