{"_id":"68cdb5f614eb7bda100c57c0","slug":"villagers-entered-the-cowshed-and-saw-the-plight-of-the-cattle-aligarh-news-c-57-1-sali1014-102923-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोशाला में घुसकर ग्रामीणों ने देखी गोवंश की बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोशाला में घुसकर ग्रामीणों ने देखी गोवंश की बदहाली
Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगरिया पट्टी देवरी के गो आश्रय स्थल पर कीचड़। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी देवरी में शुक्रवार को गांव के ही कुछ ग्रामीण गो आश्रय स्थल के अंदर पहुंच गए। ग्रामीणों को वहां निराश्रित गोवंश की स्थिति चिंताजनक मिली। गोशाला के अंदर गाय मृत पड़ी थी, जबकि कुछ गोवंश जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। इन अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर ग्रामीण नासिर खान और छोटू पंडित से मारपीट की गई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। शुक्रवार की दोपहर को एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। शाम को खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा भी यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि गो आश्रय स्थल में चारा-पानी की पूरी व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि बारिश के कारण गो आश्रय स्थल में जलभराव तो है, लेकिन जिस जगह पर निराश्रित गोवंश खड़े हैं, वह स्थान सूखा है। गो आश्रय स्थल में दो गायें बीमार हैं। इधर, गोवंश की बदहाली का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।