{"_id":"66a1a3f5f3b0496df50167b5","slug":"villagers-came-out-in-support-of-teachers-said-take-back-suspension-otherwise-we-will-go-on-hunger-strike-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100917-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षकों के समर्थन में उतरे ग्रामीण, कहा निलंबन वापस लो.. वरना अनशन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षकों के समर्थन में उतरे ग्रामीण, कहा निलंबन वापस लो.. वरना अनशन करेंगे
Thu, 25 Jul 2024 06:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते गांव ढांटौली के लोग। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
गांव ढांटौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका के समर्थन में ग्रामीण उतर आए हैं। ग्राम प्रधान सतवीरी देवी के पुत्र सुभाष चंद्र के नेतृत्व में बुधवार को एबीएसए लालबाबू द्विवेदी को ज्ञापन देकर दोनों का निलंबन वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी, निलंबन वापस न होने पर सभी ग्रामीण अनशन पर बैठेंगे।
प्रधान सहित 36 ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन में कहा गया है कि गांव निवासी अशरद खान पशुओं का उपचार करते हैं। वह कई दिन से स्वेच्छा से प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण का कार्य कर रहे थे। लगाए गए पौधों का रखरखाव देखने के लिए वह सोमवार को स्कूल गए थे। उनकी बाइक पर पशुओं के इलाज का थैला आदि टंगा था। वह स्कूल से जा रहे थे, उसी समय बीएसए स्कूल में पहुंच गए और उन्होंने अशरद खान को ही प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह समझ लिया।
प्रधानाध्यापक को गैरकानूनी रूप से पशु चिकित्सा का कार्य करने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया। इसी तरह सहायक अध्यापिका आकांक्षा राय एक माह के सीसीएल पर हैं। उन्हें भी गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार दोनों शिक्षक सही पठन-पाठन करा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनोज फौजी, सतेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, बंटी सिंह, चंद्रेश, ओंकार सिंह, नेम सिंह, कमल सिंह आदि शामिल रहे।