{"_id":"67c5957eb9b7fc27970521d5","slug":"villagers-arrived-to-stop-the-exploration-of-oil-in-the-ground-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जमीन में तेल है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं, काम रुकवाने पहुंच गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जमीन में तेल है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं, काम रुकवाने पहुंच गए ग्रामीण
Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
सार
2 मार्च सुबह गांंव में किसी ने कच्चा तेल मिलने की अफवाह फैला दी। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास रिफाइनरी का प्लांट लगता है तो उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ेगा। इस पर किसान राजेंद्र सिंह ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
अल्फाजिओ कंपनी के कर्मचारियों से बात करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस और अलीगढ़ में जमीन के भीतर पेट्रोलियम पदार्थ होने की संभावना पर अल्फाजिओ कंपनी की टीमें खोज कर रही हैं। दादों के गांव समैना में भी यह काम चल रहा है। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि तेल मिल गया है और ग्रामीण काम रुकवाने पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
अल्फाजिओ के फील्ड इंचार्ज मनोहर सिंह ने बताया कि कच्चे तेल की खोज प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र के 20 किमी के दायरे में कच्चा तेल मिलने की संभावना है। सेंसर के माध्यम से आई रीडिंग से निष्कर्ष कर बोरिंग के बाद 180 फुट की गहराई में विस्फोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 मार्च सुबह गांंव में किसी ने कच्चा तेल मिलने की अफवाह फैला दी। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास रिफाइनरी का प्लांट लगता है तो उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ेगा। इस पर किसान राजेंद्र सिंह ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य बंद करा दिया और कंपनी के कर्मचारियों को थाने ले गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कंपनी के कर्मचारी जिलाधिकारी की अनुमति लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन