फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Viji trophy captured North Zone

विजी ट्रॉफी पर नार्थ जोन का कब्जा

Fri, 08 Apr 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Viji trophy captured North Zone
टीम - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दिल्ली में खेली गई विजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नार्थ की टीम ने वेस्ट जोन की टीम को 4 विकेट से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया है। नार्थ जोन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा एएमयू के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

वेस्ट जो़न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 603 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। नार्थ जो़न की ओर से करन डागर ने तीन, सुलतान अंसारी तथा रोहन राठी ने दो दो विकेट हासिल किए। जवाब में नार्थ जोन की टीम ने इस लक्ष्य को 6 विकेट पर 604 रन बनाकर हासिल कर लिया। कुणाल चंदेला ने तिहरा शतक जमाते हुए शानदार 318 रन बनाए। सलीम अंसारी ने भी शतक जमाया और 102 रन बनाए। जबकि राजेश शर्मा ने 89 रनों का योगदान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सेमी फाइनल मुकाबले में नार्थ जो़न की टीम ने ईस्ट जोन की टीम को 117 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।  नार्थ जोन की टीम में एएमयू के तहमीद अहमद (नार्थ जोन कप्तान) मिर्जा हाशिर बेग, मुहम्मद सुलतान, सुलतान अंसारी, रविन्द्र सिंह, सलमान अहमद खान, साद गजनफर व गवेंद्र गोस्वामी शामिल थे। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर एम शुएब जहीर, क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ. मुईनउद्दीन तथा क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी ने विजी ट्राफी जीतने पर एएमयू के खिलाड़ियों व टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed