फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video viral: Action taken against Ada's JE and vice president's driver

वीडियो वायरल : एडीए के जेई व उपाध्यक्ष के चालक पर कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2020 09:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Video viral: Action taken against Ada's JE and vice president's  driver
सोशल मीडिया पर एडीए का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में किसी काम के एवज में रुपये का लेनदेन साफ नजर आ रहा है। वीडियो में एक जेई नोटों की गड्डियां लेते दिखाई दे रहे हैं। इस प्रकरण मेें जेई व एडीए उपाध्यक्ष के चालक पर कार्रवाई हुई है तथा जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्राधिकरण के एक जेई अपने कार्यालय में मौजूद हैं और कोई व्यक्ति, जिसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, उन्हें नोटों की दो गड्डियां दे रहा है। गड्डियां जेई ने रख ली हैं। चर्चा है कि यह धनराशि किसी मकान के मामले में ली गई है। हालांकि प्राधिकरण प्रशासन ने अवैध लेनदेन से इंकार किया है। मंगलवार को उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा था कि वीडियो में आवाज उनके चालक की प्रतीत हो रही है। उन्होंने इसे प्रथम दृष्टिया लेनदेन का मामला बताया था। चालक ने एक दो साल पहले मकान बनवाने के लिए तीन लाख रुपये का लोन लिया था। कुछ पैसे जेई से उधार लिए थे। हाल ही में उसने एक बाइक भी लोन से ली है। इसमें भी कुछ पैसे कम पड़ने पर जेई से लिए थे। जेई पैसा वापस करने को उस पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

सफाई देते हुए उपाध्यक्ष ने जांच की बात भी कही थी। जांच से पहले बुधवार को जेई व उपाध्यक्ष के चालक के खिलाफ कार्रवाई हुई। उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि आरोपी जेई से प्रवर्तन का काम छीन लिया गया है, जबकि चालक को विशेष कार्य अधिकारी से संबद्ध कर दिया गया है। जांच सचिव को सौंपी है। इसके लिए सचिव को एक सप्ताह का समय दिया गया है। सचिव ने दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed