फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video of dogs scratching cows went viral

Aligarh News: गायों को नोचते कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल, गोप्रेमियों में नाराजगी

Thu, 11 Jan 2024 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

अलीगढ़ के हरदुआगंज में सिकंदरपुर माछुआ ग्राम सभा की गोशाला अपर गंग नहर के किनारे बनी हुई है, जिसमें कुल 70 गोवंश हैं। प्रधान कल्पना देवी के अनुसार 66 गोवंश जियो टैगिंग वाले हैं। दो दिन पहले गोशाला में कुत्तों द्वारा एक गाय को नोच खाने की घटना सामने आई। इसे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Video of dogs scratching cows went viral
सिकंदरपुर माछुआ गोशाला, जहां का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज क्षेत्र की सिकंदरपुर माछुआ गोशाला में कुत्तों द्वारा एक गाय को नोच कर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद गोप्रेमियों ने नाराजगी प्रकट की है।

विज्ञापन


सिकंदरपुर माछुआ ग्राम सभा की गोशाला अपर गंग नहर के किनारे बनी हुई है, जिसमें कुल 70 गोवंश हैं। प्रधान कल्पना देवी के अनुसार 66 गोवंश जियो टैगिंग वाले हैं। दो दिन पहले गोशाला में कुत्तों द्वारा एक गाय को नोच खाने की घटना सामने आई। इसे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दिन के उजाले में हुई इस घटना में कोई कर्मचारी मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि तीन कर्मचारी तैनात हैं। 
विज्ञापन


प्रधान के अनुसार एक कर्मी रात को और दो कर्मचारी दिन में रहते हैं। शासन से केवल दो कर्मचारियों का मानदेय मिलता है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गोशाला के निकट साप्ताहिक पैंठ लगती है, जिसमें खुले में मीट बेचा जाता है इसके कारण कुछ कुत्ते खूंखार हो गए हैं, जो गाय को नोच रहे हैं। घटना के समय एक कर्मचारी मौजूद था, जो गाय के मरने की सूचना देने गांव आया था। जिसके जाने के बाद कुत्ते गाय को नोचने लगे। गोवंश को दफनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखा है, गायों के आश्रय स्थल में ही गायों के साथ इस प्रकार की घटना घटित होना बेहद कष्टकारी है। साथ ही निंदनीय भी। इस मामले में शुक्रवार को ग्राम प्रधान से बात की जाएगी। -नितेंद्र चौहान, जिला मंत्री विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed