{"_id":"653a56dec42465d34b0d9d51","slug":"veterinarian-dies-of-dengue-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेंगू से पशु चिकित्सक की मौत, रोते बिलखते छोड़ा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेंगू से पशु चिकित्सक की मौत, रोते बिलखते छोड़ा परिवार
Thu, 26 Oct 2023 05:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:39 PM IST
सार
डेंगू बुखार से अब चिकित्सक भी जकड़ में आने लगे हैं। अलीगढ़ में गंगीरी के रतरोई निवासी पशु चिकित्सक की डेंगू बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
डेंगू से मौत।
- फोटो : social media
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र सुखवीर सिंह पशुओं के चिकित्सक थे। राहुल कुमार को 24 अक्तूबर को बुखार आया तो उन्होंने छर्रा एक चिकित्सक से दवा ली। 25 अक्तूबर की शाम को राहुल की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों ने राहुल को अलीगढ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में राहुल की जांच की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि राहुल को डेंगू बुखार है। इलाज के दौरान राहलु की रात तीन बजे के करीब मौत हो गयी। परिवार वालों ने राहुल के शव को गांव लाकर 26 अक्तूबर को अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि राहुल की डेंगू बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हुई है। राहुल ने अपने पीछे मां, पत्नी और ढाई माह के बेटे को रोते बिलखते छोडा है। परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन