{"_id":"695ec907097ddfe4af0d8802","slug":"vehicles-kept-trampling-the-dead-body-on-the-road-throughout-the-night-in-the-fog-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102337-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोहरे में सड़क पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोहरे में सड़क पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन
विज्ञापन
कोहरे में जीटी रोड पर रातभर वाहन एक युवक के शव को रौंदते रहे। सुबह होने पर जब लोगों ने क्षत-विक्षत हालत में शव को देखा तब घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि हाईवे पर थाना पुलिस नियमित गश्त करने का दावा करती है।
घटना मंगलवार रात की है। मृतक की पहचान कौड़ियागंज निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र पप्पू नट के रूप में हुई है। चचेरे भाई सचिन ने बताया है कि विनोद मंगलवार की शाम गांव धौरी निवासी बहन के घर से कौडियागंज अपने घर लौटने की कहकर पैदल निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
गांव जसरथपुर के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रात में तमाम वाहन शव को कुचलते रहे। बुधवार की सुबह राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व परिजन आ गए। जूते व कपड़ों के आधार पर मृतक पहचान हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना था कि थाना पुलिस हाईवे पर रातभर गश्त करने का दावा करती है। इसके बाद भी घटना की जानकारी उसे रात में नहीं हुई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रवाल ने बताया है कि शव की िशनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी आशा देवी व चार बच्चे गणेश, नीशू, राजिया व मोहिनी को रोते हुए छोड़ा है।