फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicles are overturning due to lack of soil filling on Laxmangarhi Road.

Aligarh News: लक्ष्मणगढ़ी रोड पर मिट्टी भराव न होने से पलट रहे वाहन

Wed, 01 Apr 2026 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are overturning due to lack of soil filling on Laxmangarhi Road.
हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए गए मिनी बाईपास के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मणगढ़ी रोड के एक किमी तक हाल-बेहाल हैं। आरसीसी सड़क बनने से आवागमन तो सुगम हुआ लेकिन निर्माण के बाद दोनों किनारों की पटरी पर मिट्टी भराव न होने से नई समस्या खड़ी हो गई है। वाहन असंतुलित होकर पलट रहे हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अतुल गौड़ और स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने आरसीसी सड़क को ऊंचा बना दिया है लेकिन सड़क के दोनों किनारों की पटरी को मिट्टी से नहीं भरा गया है। फलस्वरूप जमीन से सड़क 10 इंच ऊंची होने के कारण दोनों ओर से गुजरने वाले वाहन साइड लेने के चक्कर पर पलटते रहते हैं। नागरिकों ने जल्द से जल्द दोनों ओर मिट्टी का भराव कराने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed