{"_id":"68cb1d4d21ec5ed02d07c947","slug":"vehicle-washer-dies-of-electrocution-aligarh-news-c-116-1-sali1010-103506-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन धुलाई करने वाले व्यक्ति की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन धुलाई करने वाले व्यक्ति की करंट से मौत
विज्ञापन
कस्बा के गोंडा रोड पर बुधवार सुबह वाहन की धुलाई कर रहे व्यक्ति को करंट लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला हैदरगंज, शिवपुरी के कमरुद्दीन उर्फ लंबू (45) की गोंडा रोड पर घर के पास ही वाहन धुलाई की दुकान है। बुधवार सुबह एक वाहन आने पर वह उसकी धुलाई की तैयारी कर रहा था। अचानक करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा।
स्वजन तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के छह बच्चे हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है।