फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicle collided with bike, electricity worker died

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बिजली कर्मचारी की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 21 Dec 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:54 PM IST
सार

बिजली कर्मचारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, ऑटो के डिवाइडर पर चढ़ने से भी एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Vehicle collided with bike, electricity worker died
मृतक बिजली कर्मचारी राजकुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतरौली के गांव उस्मानपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र चंद्रपाल शर्मा गाजीपुर फीडर में संविदा पर नौकरी करते थे। 20 दिसंबर की शाम वह बाइक द्वारा गाजीपुर बिजलीघर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव हैवतपुर के निकट अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। इससे उनके काफी खून बहने लगा। 

विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उन्हें पड़ा देखा तो बिजली घर पर सूचना दी। कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजकुमार की मौत से परिवार में मातम छा गया। पूर्व जिपं सदस्य केपी मिस्त्री समेत काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन


ऑटो डिवाइडर पर चढ़ा, युवक की मौत
अतरौली में पालीमुकमपुर के गांव सेफपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश पुत्र गजेंद्र सिंह गाजियाबाद में ऑटो चलाते हैं। 20 दिसंबर की शाम गाजियाबाद में डिवाइडर से ऑटो टकरा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 21 दिसंबर को शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed