फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vegetable prices increased due to rain

बारिश का असर: मंडी में सब्जियों की आवक घटी, सब्जियां 80 से 100 रुपये किलो

Thu, 19 Sep 2024 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल खराब हो गई है। स्थानीय सब्जियों की भी यही हालत है। शिमला मिर्च, अचार वाली बड़ी मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, प्याज, धनिया, लोकी, नींबू आदि ज्यादातर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। कारोबारियों की मानें तो बारिश के कारण धनीपुर मंडी में सब्जी की आवक बहुत कम हो गई है।

विज्ञापन
Vegetable prices increased due to rain
दुबे का पड़ाव पर सब्जी लगाता राहुल - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के चलते सब्जियों की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। फसल खराब होने से धनीपुर मंडी में आवक कम होना इसकी सबसे बड़ी वजह है। वर्तमान में केवल 25 फीसदी माल ही आ रहा है। 18 सितंबर को धनीपुर मंडी में छोटी-बड़ी केवल सौ गाड़ियां ही सब्जी लेकर पहुंची, जबकि सामान्य दिनों में 400 गाड़ियों से सब्जी आती है। कद्दू के अलावा कोई भी सब्जी 80 और 100 रुपये किलो से कम नहीं है।

विज्ञापन


बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल खराब हो गई है। स्थानीय सब्जियों की भी यही हालत है। शिमला मिर्च, अचार वाली बड़ी मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, प्याज, धनिया, लोकी, नींबू आदि ज्यादातर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। कारोबारियों की मानें तो बारिश के कारण धनीपुर मंडी में सब्जी की आवक बहुत कम हो गई है। आम दिनों में 400 छोटी-बड़ी गाड़ियां मंडी में उतरती थी। लेकिन, फिलहाल 100 से भी कम गाड़ियां आ रही हैं। बारिश के चलते खेतों में पानी होने के कारण सब्जी की आवक कम हुई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र से भी आने वाली सब्जियों की आवक भी कम हुई है। बुधवार को धनीपुर मंडी में नींबू 100 से 150 रुपये किलो, धनिया 200 रुपये, टमाटर 50 से 60 रुपये और प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव रहे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र, बनारस, कानपुर में फंसी गाड़ियां
लगातार बारिश के कारण सब्जियों के ट्रक रास्ते में फंस गए हैं। महाराष्ट्र, बनारस, कानपुर, मध्य प्रदेश आदि स्थानों से आने वाली सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण महाराष्ट्र से आने वाली अचार की मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, कानपुर की लौकी, तोरई, महाराष्ट्र और एमपी से आने वाला प्याज महंगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फुटकर में 400 रुपये पहुंचे धनिया और लहसुन, गोभी 150, पालक 120 रुपये किलो

18 सितंबर को क्वार्सी चौराहे पर धनिया 400, लहसुन 400, गोभी 150 रुपये, पालक 120 रुपये, कुर्ती की फली 80 से 100, तोरई 80, अरबी 80 रुपये तक, टमाटर 60, भिंडी और बैंगन 60, बंद गोभी 60, करेला 60, मूली 60 रुपये किलो के भाव में बिकी। अगर कद्दू यानी काशीफल को छोड़ दें, तो ज्यादातर सब्जियां 60 से 100 रुपये किलो बिक रही हैं। केवल काशीफल ही 40 रुपये किलो है।

बारिश की वजह से धनीपुर मंडी में सब्जी की आवक कम हो गई है। पहले सब्जी 400 गाड़ियां रोज आ रही थी। अब केवल 25 फीसदी यानी 100 गाड़ियां ही आ रही हैं। सब्जी की कमी होने से भाव बढ़ रहे हैं।-देवेश यादव, थोक कारोबारी धनीपुर मंडी।
बारिश के कारण सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल खराब हो गई है। स्थानीय सब्जियां भी खत्म हो गई है।-शादाब, सब्जी कारोबारी

धनीपुर मंडी के थोक भाव
सब्जी            अब             एक सप्ताह पहले
आलू             25 रुपये       20 रुपये
टमाटर            50 रुपये     28 रुपये            
प्याज             60 रुपये      40 रुपये
हरी मिर्च        60 रुपये      30 रुपये
धनिया            200 रुपये   100 रुपये
लौकी             30 रुपये     15 रुपये
कद्दू             40 रुपये     20 रुपये
तोरई             50 रुपये      25 रुपये
शिमला मिर्च 100 रुपये     40 रुपये
नींबू             150 रुपये     100 रुपये
नोट- सभी दाम थोक में प्रति किलो के हिसाब से हैं।            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed