फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Veeresh SP MLA Manoj 's brother arrived in BSP

सपा विधायक वीरेश के बहनोई मनोज पहुंचे बसपा में

Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Veeresh SP MLA Manoj 's brother arrived in BSP
अतरौली से सपा विधायक वीरेश यादव के सगे बहनोई मनोज यादव शुक्रवार दोपहर बसपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अतरौली से बसपा के टिकट के लिए एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व एमएलसी व तीन राज्यों के बसपा प्रभारी अशोक सिद्धार्थ के समक्ष आवेदन भी कर दिया है। आला नेताओं ने कहा कि इसका फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती ही करेंगी।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित दामोदर पैलेस में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में हुए इस राजनीतिक फेरदबल से अलीगढ़ के सियासी हलकों में जबरदस्त सरगर्मी हो गई है। इस मौके पर मनोज गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, मुकुल बंसल, चौ.महाराज सिंह, प्रेमपाल सिंह यादव, शिवकुमार रावत, सागर अरोरा, दीपक गुप्ता और चौ.चरण सिंह आदि ने सपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में है बसपा के पक्ष में माहौल:सुनील चित्तौड़
अलीगढ़। आगरा रोड स्थित दामोदार पैलेस में बसपा की समीक्षा बैठक में आगरा-अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व एमएलसी व तीन राज्यों के बसपा प्रभारी अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा सरकार में आज अपराध चरम पर है। किसान से लेकर आम आदमी तक सभी त्रस्त हैं। अधिकारी, कर्मचारी सभी परेशान हैं। आज  सभी बसपा सरकार को याद कर रहे हैं। पूरे सूबे में माहौल बसपा के पक्ष में है। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश में सपा व केंद्र की भाजपा सरकार से जनता दुखी है। दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। ऐसे में अब बहन मायावती ही यूपी की सीएम बनेंगी। इस मौके पर जोन के कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह बघेल, सूरज सिंह, अशोक सिंह, मुकेश चन्द्रा, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य, राजेंद्र कुमार, अरुण फौजी, मौ.सगीर, राम कुमार शर्मा, जसवंत सिंह सावरिया, जितेन्द्र सिंह लोधी, मुनीश अहमद गाजी, विजय चंदेल, सतेंद्र सिंह तोमर, रोशनलाल माहौर, केपी सिंह एडवोकेट, कमल सिंह, महेश चौधरी, शिव कुमार शास्त्री, गौरीशंकर, शिवकुमार राजौरिया, लाल सिंह रस्तोगी, तिलकराज यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed