फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VC lodge surrounded by students angered by the cancellation of election

चुनाव रद्द होने से नाराज छात्रों ने वीसी लॉज घेरा

Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
VC lodge surrounded by students angered by the cancellation of election
VC lodge surrounded by students - फोटो : amar Ujala
एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा छात्र संघ चुनाव रद्द किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने वीसी लॉज घेर लिया है। देर रात छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों एवं वीसी के बीच की वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव यानी 26 को ही छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि मांग पूरी हुए बिना वह वीसी लॉज से नहीं हिलेंगे। चाहे क्यों न इसके लिए टेंट एवं कुर्सी वीसी लॉज के पास मंगाना पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ ही कैंपस में अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन


दोपहर में चुनाव रद्द करने के फैसले के बाद से ही एएमयू छात्रों खासकर गंभीरता से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की गोलबंदी शुरू हो गई। शाम होते-होते प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रशासनिक ब्लाक पहुंच गए। वे लोग कुलपति से मिलना चाहते थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसी बीच आरएएफ प्रशासनिक ब्लाक के पास पहुंच गई। छात्रों ने रणनीति के तहत प्रशासन से उलझने के बदले एएमयू प्रशासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया और बाब-ए-सैयद बंद कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद छात्र सैकड़ों की संख्या में वीसी लॉज पहुंच गए। वहां पर छात्रों ने सभा की और चुनाव रद्द करने के फैसले को तीखे शब्दों में विरोध किया। प्रत्याशियों के साथ-साथ एएमयू से निष्कासित हुए छात्र आमिर मिंटो, आफाक अहमद आदि ने वीसी लॉज पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इन छात्रों के कैंपस प्रवेश पर रोक लगी है।

सभा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट और कोर्ट चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी संबोधित किया। छात्र नेताओं का कहना था कि वीसी को चुनाव रद्द करने का फैसला वापस लेना होगा। अन्यथा वे लोग चुनाव प्रचार के लिए हॉल में लगाए गए गद्दे एवं कुर्सियां लेकर वीसी लॉज के पास जम जाएंगे और भोजन भी यहीं करेंगे। वे तब तक धरना देंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। देर रात में वीसी जमीरउद्दीन शाह ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया।

हालांकि वार्ता सफल नहीं हुई। बीच-बचाव का रास्ता निकालने में भी लोग जुटे हुए है। वीसी ईसी की बैठक के बाद दूसरी तिथि घोषित करने पर अड़े रहे। वहीं छात्र कार्यक्रम में फेर बदल को तैयार नहीं है। एएमयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. अबुल फरह एवं फैजुल हसन ने कहा कि वार्ता बेनतीजा रही।



कुछ छात्र नेताओं का कहना है कि जब रात में न्यायालय खुल सकता है तो ईसी की बैठक क्यों नहीं हो सकती। वार्ता विफल होने के बाद छात्र नेताओं ने वीसी लॉज के सामने धरने पर बैठने का एलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ का चुनाव 26 सितंबर को होना था। मंगलवार को प्रत्याशियों को सीरियल नंबर भी आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed