{"_id":"5d7a97328ebc3e0167560bba","slug":"vayoshri-scheme-will-be-the-support-of-the-poor-in-old-age-aligarh-news-ali213404889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में गरीबों का सहारा बनेगी राष्ट्रीय वयोश्री योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापे में गरीबों का सहारा बनेगी राष्ट्रीय वयोश्री योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय वयोश्री योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के जिले के वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) का सहारा बनेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गेहलोत ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना में अलीगढ़ को शामिल करने की घोषणा की। इस योजना से जिले के करीब 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित होंगे। इगलास विधान सभा उप चुनाव के पहले केंद्रीय मंत्री की घोषणा को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गेहलोत को सांसद सतीश कुमार गौतम ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ज्ञापन देकर अलीगढ़ को राष्ट्रीय वयश्री योजना में शामिल करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सांसद के पत्र को अपने पास रख लिया और नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनपद को राष्ट्रीय वयोश्री योजना में शामिल कराने की घोषणा की।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के महाप्रबंधक (विपणन) ले. कर्नल पीके दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में देश के करीब 170 जिलों में राष्ट्रीय वयोश्री योजना लागू है। उत्तर प्रदेश के मात्र 5 जिले इस योजना में शामिल हैं। अलीगढ़ 6वां जिला होगा। उन्होंने अनुमानित तौर पर बताया कि जिले की आबादी में 7 से 8 प्रतिशत लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के होते हैं। उसमें से 30 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे के होते हैं। अलीगढ़ में इस योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
योजना की मुख्य विशेषताएं
- गरीबी रेखा से संबद्ध वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता एवं जीवन यापन के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान किये जाते हैं।
- वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता, दुर्बलता के अनुरूप नि:शुल्क उपकरणों का वितरण किया जाता है। एक ही व्यक्ति में अनेक विकलांगता, दुर्बलता पाए जाने की स्थिति में प्रत्येक विकलांगता, दुर्बलता के लिए अलग-अलग उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- उपकरण आयु संबंधी शारीरिक दिक्कतों से निपटने में मदद करेंगे और परिवार के अन्य सदस्यों के ऊपर उनकी निर्भरता को कम करते हुए उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देंगे।
-आंख खराब होने पर चश्मा, कान खराब होने पर श्रवण यंत्र