फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vande Bharat Express train reached Aligarh from Delhi

Vande Bharat Express: दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची वंदे भारत ट्रेन, ठहराव पर हुआ भव्य स्वागत, खुशी से झूमे यात्री

Fri, 16 Aug 2024 08:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 08:29 AM IST
सार

ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर सांसद सतीश गौतम संग स्थानीय यात्रियों ने ढोल, बैंडबाजों के बीच जोशीला स्वागत किया। वंदे भारत के चालक दल का फूलमालाओं से स्वागत कर मिष्ठान  खिलाया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों में इसकी वीडियो बनाने एवं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने को होड़ मची रही। यात्री ढोल की धुन पर थिरक रहे थे। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express train reached Aligarh from Delhi
वंदेभारत एक्सप्रेस के अलीगढ़ में आते ही हुआ भव्य स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-अयोध्या वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर 16 अगस्त को ट्रेन का ठहराव हुआ। अब अलीगढ़ के यात्रियों की अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों की मुराद पूरी हो सकेगी। अलीगढ़ में सुबह 7:30 बजे पहुंची। ट्रेन का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम व सांसद हाथरस अनूप प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया। 

विज्ञापन


ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में स्थानीय यात्रियों ने ढोल, बैंडबाजों के बीच जोशीला स्वागत किया। वंदे भारत के चालक दल का फूलमालाओं से स्वागत कर मिष्ठान खिलाया गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों में इसकी वीडियो बनाने एवं मोबाइल फोन से सेल्फी लेने को होड़ मची रही। यात्री ढोल की धुन पर थिरक रहे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली आनंद विहार से अयोध्या को जाने वाली गाड़ी संख्या 22426 वंदेभारत ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर दिल्ली से नियमित सुबह सात बजे आएगी, जो कानपुर, लखनऊ होते अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह ट्रेन दोपहर 03:20 चलकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह,  जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मुकेश लोधी, संजय पंडित, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला,  आरपीएफ के सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह, पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा आदि मौजूद थे।

लंबे समय से ठहराव की चल रही थी मांग 

आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें रोजाना अलीगढ़ से गुजरती हैं, मगर यहां पर ठहराव न होने से अलीगढ़ के यात्रियों को मायूसी हाथ लगती थी। पिछले दिनों संसद में पेश हुए बजट में लोगों को उम्मीद थी कि वंदे भारत ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव होगा। दैनिक यात्री और स्थानीय लोग लंबे समय से वंदे भारत, राजधानी समेत कुछ अन्य ट्रेनों के अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। खासकर अलीगढ़ से लखनऊ व अयोध्या की यात्रा करने वाले यात्री वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।

दिल्ली से अलीगढ़ तक लगेंगे मात्र 70 मिनट
आनंद विहार दिल्ली से अलीगढ़ तक का सफर इस ट्रेन से मात्र 70 मिनट में पूरा हो सकेगा। अलीगढ़ से कानपुर करीब ढाई घंटे में जा सकेंगे। अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ व अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी और सफर भी आरामदायक रहेगा।

प्रधानमंत्री ने किया था शुभारंभ 
अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से आनंद बिहार टर्मिनल को जाने वाली  वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed