फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valmiki Samaj Protest

अलीगढ़ः एक सप्ताह के अंदर वाल्मीकि समाज के दो युवकों की हत्या से आक्रोश, प्रदर्शन

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Samaj Protest
तस्वीर महल चौराहे पर प्रदर्शन करते वाल्मीकि संघर्ष समिति लोग। - फोटो : CITY OFFICE
एक सप्ताह के भीतर वाल्मीकि समाज के दो युवकों की अलग-अलग स्थानों पर हत्या से आक्रोशित समाज के लोगों ने तस्वीर महल चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल से दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

वाल्मीकि संघर्ष समिति अलीगढ़ के संयोजक श्यौराज जीवन के नेतृत्व में नगर निगम से तस्वीर महल चौराहे तक जुलूस का आयोजन किया गया। तस्वीर महल चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। श्यौराज जीवन ने कहा कि 10 जनवरी को सेंटर प्वाइंट पर पुनीत की हत्या हुई थी। 16 जनवरी को मल्लाह का नगला निवासी सुनील वाल्मीकि को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इससे समाज में काफी आक्रोश है। श्यौराज जीवन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की। समिति के नेताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को दिया। इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, राधेलाल धूरी, जयमिस वाल्मीकि, आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान, राजेश राज जीवन, राजकुमार खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रमुख मांग...
- पुनीत के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए
- पुनीत एवं विनोद के परिवार को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी एवं सरकारी आवास
- 10 जनवरी को वाल्मीकि समाज के युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस किया जाए
- विनोद वाल्मीकि की हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी
- सिटी सेंटर मॉल का लाइसेंस निरस्त किया जाए
12 जनवरी को भी निकाला गया था जुलूस
अलीगढ़। पुनीत हत्या के विरोध में कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के नेतृत्व में 12 जनवरी को सराय हकीम से रसलगंज चौराहे तक जुलूस का आयोजन किया गया था। श्यौराज जीवन ने बताया कि 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा प्रतिनिधि मंडल को मांगों पर बातचीत करने के लिए नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed