{"_id":"61e5ba107cde38497426ab3d","slug":"valmiki-samaj-protest-aligarh-news-ali2833014151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक सप्ताह के अंदर वाल्मीकि समाज के दो युवकों की हत्या से आक्रोश, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक सप्ताह के अंदर वाल्मीकि समाज के दो युवकों की हत्या से आक्रोश, प्रदर्शन
विज्ञापन
तस्वीर महल चौराहे पर प्रदर्शन करते वाल्मीकि संघर्ष समिति लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह के भीतर वाल्मीकि समाज के दो युवकों की अलग-अलग स्थानों पर हत्या से आक्रोशित समाज के लोगों ने तस्वीर महल चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल से दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
वाल्मीकि संघर्ष समिति अलीगढ़ के संयोजक श्यौराज जीवन के नेतृत्व में नगर निगम से तस्वीर महल चौराहे तक जुलूस का आयोजन किया गया। तस्वीर महल चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। श्यौराज जीवन ने कहा कि 10 जनवरी को सेंटर प्वाइंट पर पुनीत की हत्या हुई थी। 16 जनवरी को मल्लाह का नगला निवासी सुनील वाल्मीकि को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इससे समाज में काफी आक्रोश है। श्यौराज जीवन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की। समिति के नेताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को दिया। इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, राधेलाल धूरी, जयमिस वाल्मीकि, आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान, राजेश राज जीवन, राजकुमार खन्ना आदि मौजूद थे।
प्रमुख मांग...
- पुनीत के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए
- पुनीत एवं विनोद के परिवार को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी एवं सरकारी आवास
- 10 जनवरी को वाल्मीकि समाज के युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस किया जाए
- विनोद वाल्मीकि की हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी
- सिटी सेंटर मॉल का लाइसेंस निरस्त किया जाए
12 जनवरी को भी निकाला गया था जुलूस
अलीगढ़। पुनीत हत्या के विरोध में कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के नेतृत्व में 12 जनवरी को सराय हकीम से रसलगंज चौराहे तक जुलूस का आयोजन किया गया था। श्यौराज जीवन ने बताया कि 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा प्रतिनिधि मंडल को मांगों पर बातचीत करने के लिए नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।