फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valmiki procession will be taken out tomorrow

अलीगढ़ः धूमधाम से निकाली जाएगी वाल्मीकि शोभायात्रा

Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Valmiki procession will be taken out tomorrow
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर वार्ता करते राजेश राज जीवन व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार को धूमधाम से कोरोना प्रोटोकॉल के साथ वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी। शिशियापाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें पांच बैंड, छह झांकी शामिल होंगी। यह जानकारी सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन और संस्थापक श्योराज जीवन ने बताया कि इस बार शोभायात्रा का उद्घाटन समाज के प्रबुद्ध बुजुर्ग करेंगे, जिनमें वयोवृद्ध भगवान दास (कलकत्ता वाले), मास्टर हरज्ञान स्वरूप विवेकी, मास्टर प्रकाश देव, मास्टर अमर ज्ञान नाथ, मास्टर सतीश चंद्र (सराय पितांबर), मास्टर बाबूलाल सेवक, मास्टर सतीश चंद्र (नुनेर गेट), मास्टर अरुण खरे शामिल रहेंगे। शोभायात्रा से पहले महोत्सव के रूप में भव्य समारोह आयोजित होगा। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकारों, डॉक्टर, वकील व बुद्धजीवियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। शिशियापाड़ा से शुरू होकर शोभायात्रा मीरुमल की प्याऊ, पत्थर बजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, रेलवे रोड, कबर कुत्ता, पुराना बस अड्डा, पड़ाव दुबे, रामलीला मैदान होती हुई भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न होगी। इस मौके पर मेलाध्यक्ष महेंद्र राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील चौहान, महामंत्री संदीप चौधरी, संयोजक राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed