फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valmiki Community Holds Mahapanchayat Over Casteist Remark

अलीगढ़: वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, हुई महापंचायत, हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज के नेता सचिन राघव के साथ बुधवार को हुई मारपीट और वाल्मीकि समाज पर कथित टिप्पणी को लेकर रविवार को शीशियापाड़ा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हिरासत में लिए गए युवकों की रिहाई व निष्पक्ष जांच की मांग की गई। 

विज्ञापन
Valmiki Community Holds Mahapanchayat Over Casteist Remark
शीशियापाड़ा में महापंचायत को संबोधित करते योगी बेनीवाल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज के नेता सचिन राघव के साथ बुधवार को हुई मारपीट के प्रकरण व वाल्मीकि समाज पर कथित टिप्पणी को लेकर रविवार को मामला तूल पकड़ गया। टिप्पणी के विरोध में रविवार को शीशियापाड़ा में वाल्मीकि समाज की महापंचायत हुई। यहां बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाते हुए मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें तत्काल छोड़ा जाए।
विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर योगी बेनीवाल ने कहा कि यदि वाल्मीकि समाज के लोगों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को सड़क तक ले जाया जाएगा। योगी बेनीवाल ने हाथरस की बिटिया हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस मामले में भी परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान व सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि जातिवाद का विष घोलने वालों का अच्छे से इलाज करे, नहीं तो हम उनका इलाज करना जानते हैं। महापंचायत के दौरान पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग प्रमुखता से उठी। रोहतक से आए करन वाल्मीकि ने समाज पर टिप्पणी के बाद से ही भूख हड़ताल कर रहे अंगद वाल्मीकि आजाद की मांग को जायज बताते हुए कहा कि अभद्र टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि वे देश को बचाने व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आगे आए हैं, लेकिन गलत बातें बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह उन्हें अलीगढ़ आने से रोकने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की है उससे साफ है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि मनुवादियों को पुलिस 24 घंटे में गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। महापंचायत के दौरान एसपी सिटी आदित्य बंसल, एएसपी सृष्टि जैन, सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

30-35 गाडियों के काफिले से पहुंचे अनुसूचित जाति के नेता
दलित नेता 30-35 गाडियों के काफिले के साथ पहुंचे थे। पुलिस को सोशल मीडिया से इसकी जानकारी हुई तो सुबह से ही गभाना टोल प्लाजा के साथ ही शहर में वाहनों की पुलिस ने चेकिंग शुरू करा दी। हालांकि अनुसूचित जाति के नेता पुलिस को चकमा देते हुए बाइक से शीशियापाड़ा की महापंचायत में पहुंचने में सफल रहे और सभा को संबोधित किया।

शहर में सांप्रदायिक माहाैल न बिगड़े इसके लिए अनुसूचित जाति के नेताओं को रोका गया था। फिर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे युवक से बातचीत करने व शांतिपूर्वक बातचीत करने का आश्वासन दिया तो उन्हें पंचायत में जाने दिया गया।-आदित्य बंसल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed