{"_id":"60204fa88ebc3ed1af4c623d","slug":"vaccine-will-come-from-lucknow-for-front-line-worker-city-office-news-ali255693854","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंट लाइन वर्कर के लिए लखनऊ से आएगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंट लाइन वर्कर के लिए लखनऊ से आएगा टीका
विज्ञापन
मंडल के चार जनपदों के लिए कोरोना टीका की करीब 27 हजार डोज सोमवार को आने की उम्मीद है। अब टीका फ्रंट लाइन वर्करों के लिए आ रहा है।
अलीगढ़ मंडल के जेडी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मंडल के लिए सोमवार को 27 हजार डोज आने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याण ने बताया कि अभी तक 107 फ्रंट लाइन वर्कर सहित 9117 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। अब 11 एवं 12 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
अभी पांच हजार फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाने की योजना है। 15 फरवरी को मॉकअप राउंड है। इसमें छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों को 16 जनवरी को पहला डोज लगा था, उनको दूसरा डोज 15 फरवरी को लगाया जाएगा।