फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccine related records incomplete, staff nurse sent on leave

अलीगढ़: वैक्सीन से संबंधित रिकॉर्ड अपूर्ण, स्टाफ नर्स को छुट्टी पर भेजा, बड़ा सवाल-आखिर नोएडा कैसे पहुंचा टीका?

Mon, 07 Jun 2021 08:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

21 और 28 मई 2021 को नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी में शिविर लगाकर 187 लोगों को टीका लगाया गया था। सोसाइटी में जो टीका लगाया गया है, वह नौरंगाबाद यूपीएचसी को आवंटित हुए थे। 

विज्ञापन
Vaccine related records incomplete, staff nurse sent on leave
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी में नौरंगाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) को आवंटित वैक्सीन लगाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में वैक्सीन से संबंधित रिकार्ड अपूर्ण पाए गए हैं। स्टाफ नर्स पुष्पा को तत्काल प्रभाव से कार्य से विरत कर अवकाश पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


21 और 28 मई 2021 को नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी में शिविर लगाकर 187 लोगों को टीका लगाया गया था। सोसाइटी में जो टीका लगाया गया है, वह नौरंगाबाद यूपीएचसी को आवंटित हुए थे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। 
विज्ञापन


रविवार को जांच टीम के सदस्यों ने नौरंगाबाद यूपीएचसी में जाकर कोविड वैक्सीन से संबंधित अभिलेखों की जांच की, जो अपूर्ण है। कोल्ड चेन और कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित अभिलेखों के रखरखाव की जिम्मेदारी संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स पुष्पा के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया संदेह होने के कारण जांच होने तक के लिए स्टाफ नर्स पुष्पा को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर एवं डॉ. एसपी सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 
 

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ मंडल के एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि अलीगढ़ को आवंटित वैक्सीन नोएडा में लगना गंभीर मामला है। इस मामले में संदेह होने पर स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई हुई है। हमलोग पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।

आखिर नोएडा कैसे पहुंच गया टीका
नौरंगाबाद यूपीएचसी को आवंटित वैक्सीन नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी में कैसे पहुंच गई, यह जांच का विषय है। इस खेल के पीछे कौन लोग है और किन-किन लोगों ने मदद की, इस रहस्य पर से पर्दा उठना जरूरी है। इसके पहले ही जमालपुर में वैक्सीन की बर्बादी का मामला सामने आया था। 

मई महीने के आखिरी पखवाड़े में जमालपुर यूपीएचसी पर वैक्सीन भरी 29 सिरिंज कूड़ेदान में मिले थे। जांच में निहा खान नाम की एएनएम दोषी पाई गई थी। वह लोगों के हाथ में वैक्सीन भरी सुई चुभोकर निकाल लेती थी। वैक्सीन शरीर में पहुंचाए बिना सुई तोड़कर सिरिंज कूड़ेदान में फेंक देती थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद संविदा पर तैनात एएनएम निहा खान की सेवा समाप्त कर दी गई। उनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed