फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

9476 लोगों ने पहना सुरक्षा का कवच

Tue, 22 Jun 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
जनपद में 9476 लोग टीका लगवा कर कोरोना से बचाव का कवच धारण कर लिया है। चार प्रखंडों में चलाए गए विशेष अभियान के बावजूद उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन-प्रशासन का जोर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की है। इसी के तहत जनपद के चार प्रखंडों के करीब 40 गांवों में सोमवार को विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6221 लोग टीका लगवाने पहुंचे। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के 3255 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि हमलोग सामान्य दिनों में भी दस हजार से अधिक टीकाकरण लगा लेते हैं। चार प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना चाहते हैं। संभव हो आने वाले दिनों में टीकाकरण की संख्या में इजाफा हो। फिर भी समीक्षा कर रहे हैं और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। जरूरत पड़ी तो रणनीति में भी परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन

टीका लगाने अमर उजाला परिसर में पहुंची वैक्सीन वैन
अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीन वैन सोमवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला परिसर में टीका लगाने पहुंची। अमर उजाला के स्टाफ एवं परिजनों को टीका लगाया गया। स्टाफ नर्स सोनम राजौरिया एवं एएनएम अन्नू कुमारी ने सभी को टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण बढ़ाने के लिए सांसद भी लगा रहे जोर
अलीगढ़। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित करने के लिए सांसद सतीश गौतम एवं भाजपा के पदाधिकारी भी जोर लगा रहे हैं। सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम के जिला संयोजक गौरव शर्मा के साथ सांसद सतीश गौतम ने लोधा, शादीपुर पल्सेड़ा, लालघड़ी, बसेरा पहुंचे और लोगों को टीका के प्रति जागरूक किया। सुशील गर्ग, शीलू ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed