फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

सभी जन सेवा केंद्रों पर निशुल्क होगा कोविड वैक्सीन का पंजीकरण

Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जन सुविधा केंद्रों पर अब निशुल्क पंजीकरण करने का आदेश जारी किया है । जन सुविधा केंद्र संचालकों को एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी संचालक वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए आवेदक से एक रुपया भी नहीं लेगा। साथ ही प्रतिदिन के पंजीकरण की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन के मुताबिक जनपद में सीएससी 3.0 योजना के अंतर्गत समस्त जन सेवा केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य नागरिकों की सुविधा के लिए निशुल्क कराए जाने का निर्णय लिया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जनसेवा केंद्र संचालक न्यूनतम 20 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कोविन पोर्टल पर कर सकते हैं । कोविन पोर्टल पर प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित संस्था को उपलब्ध करानी होगी। संस्था समस्त जनसेवा केंद्रों की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त कर उसे ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज राजपूत को उपलब्ध कराएगी। यदि किसी जनसेवा केंद्र के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं किया गया तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed