फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

टीका उत्सव : अपनत्व का अहसास पाकर खिल उठता है बुजुर्गों का चेहरा

Thu, 15 Apr 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
कांग्रेस नेता रूही जुबेरी टीका लगवाती हुईं। - फोटो : CITY OFFICE
टीका उत्सव में पला साहिबाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का प्रतिशत अन्य कई केंद्रों से बेहतर है। तीन दिन में यहां 663 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई। औसतन प्रत्येक दिन 221 लोगों को टीका लगाया गया। एक दिन में दो सौ लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कई शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति दयनीय है। केंद्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कहना है कि लोग आते ही नहीं तो हम क्या करें। जबकि पला साहिबाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए बुजुर्ग एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की लाइन लगी रहती है। इसका कारण पूछने पर केंद्र प्रभारी डॉ. अंशु सक्सेना कहती हैं कि हमारे क्षेत्र के लोग इतने अच्छे हैं कि लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होती। पार्षद से लेकर क्षेत्र के समाजसेवी तक मदद करते हैं। पात्र लोगों का मोबाइल पर पंजीयन कराकर समाजसेवी टीका लगवाने के लिए केंद्र पर भेज देते हैं। पंजीयन कराकर आने वाले लोगों को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंशु सक्सेना कहती हैं कि विभिन्न संगठन के लोग उनसे संपर्क करते हैं और टीका लगवाने के लिए आते हैं। उनकी कोशिश होती है कि टीका लगवाने पहुंचे लोग किसी भी सूरत में केंद्र से खाली नहीं लौटे। टीम के सदस्य सभी लोगों से अच्छा व्यवहार करते हैं। खासकर बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाता है। आईएमए, सासनीगेट औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, केपी इंटर कॉलेज के अशोक सक्सेना, शिव समृद्धि संस्था, मुकेश कुमार मांची, राजकुमार वार्ष्णेय, नीलम कश्यप आदि पात्र लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने दी कुर्सी तो किसी ने कर दिया आरओ वाटर का इंतजाम
पला साहिबाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। आसपास में कई मलिन बस्ती हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. अंशु सक्सेना सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। टीकाकरण के दौरान समाजसेवियों ने केंद्र के कुछ कमरों को ठीक कराया। उद्योगपति मुकेश लिम्का ने 10 कुर्सी एवं एक पंखा लगवाया ताकि मरीजों को यहां परेशानी नहीं हो। उमेश सरकोड़ा ने पौधों सहित दस गमले दिए हैं। हेमंत जैन ने आरओ वाटर की व्यवस्था करा दी है। एक संस्था ने कुर्सी, अलमारी एवं रैक आदि की पेंटिंग कराई गई है। प्रभारी डॉ. अंशु सक्सेना का कहना है कि कुछ लोग स्वयं आकर मदद की पेशकश करते हैं।
प्रथम डोज
11 अप्रैल - 283
13 अप्रैल - 192
14 अप्रैल - 188
कुल 663
12 अप्रैल सिर्फ दूसरी डोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed