फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अब 50 से अधिक उम्र के 6.35 लाख लोगों को लगेगा टीका

Mon, 22 Feb 2021 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
स्वास्थ्यकर्मी एवं फ्रंट लाइन वर्कर के बाद 50 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा। जनपद में करीब 6.35 लाख लोग 50 से अधिक उम्र के हैं। निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से मतदाता सूची से 50 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों का नाम व पता लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मार्च में टीका लगने की उम्मीद है। इससे संबंधित कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन प्रदेश सरकार से संकेत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनपद में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या, पता एवं अन्य सूचनाएं जुटाने में लग गए हैं। जिले की जनसंख्या 42 लाख 37 हजार 188 है। अनुमानित तौर पर जनपद में 50 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या 6 लाख 35 हजार 776 आंकी जा रही है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार है।
विज्ञापन

हमलोग निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से मतदाता सूची से 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के नाम व पता आदि देने का आग्रह करेंगे। गांव, ब्लाक एवं तहसील की जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 6.35 लाख लोगों के लिए 185 सत्र की योजना बना रहे हैं। कोविन एप भी बन रहा है। यह आम पब्लिक को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से भी 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका के लिए पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी अंत तक टीकाकरण से संबंधित कार्यक्रम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed