फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

टीका से वंचित रह गए कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के 52 स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 22 Feb 2021 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
टीकाकरण की फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के तीन चिकित्सक सहित 52 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना टीका लगवाने से वंचित रह गए। टीका लगवाने के लिए अस्पताल के सीएमएस ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए निर्धारित अवधि समाप्त हो गई।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 4 दिसंबर 2020 से लेकर 17 फरवरी 2021 के बीच में कई बार सीएमओ आफिस में संपर्क किया गया। मेल पर लाभार्थियों का ब्योरा भी भेज दिया गया। लेकिन टीकाकरण के लिए बनाए गए पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि डाटा समय से नहीं आया। इसकी वजह से स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ। अब हमारे पास डाटा है। वंचित लोगों को टीका लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर टीका नहीं लगता है तो 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed