फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ मंडलीय स्टोर में पहुंची टीके की 37160 खुराक

Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
दीनदयाल स्थित मंडलीय स्टोर में वैक्सीन रखते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित मंडलीय टीका स्टोर में आगरा से 37160 डोज (खुराक) टीका पहुंच गया है। यहां से हाथरस, कासगंज, एटा एवं अलीगढ़ में जिला कोल्ड चेन में भेजने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आगरा में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों के लिए 37160 डोज कोविशील्ड टीके (वैक्सीन) प्राप्त किए। यह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे द्वारा तैयार की गई है। इसमें से 16850 डोज अलीगढ़ की है। हाथरस के 7350, एटा के 6330 और कासगंज के 6630 डोज है। जेडी अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कुल डोज की संख्या में 10 से भाग देने पर वैक्सीन (शीशी) की संख्या प्राप्त हो जाएगी। एक शीशी में 5 एमएल वैक्सीन है, जिसे 10 लोगों (प्वाइंट फाइव एमएल प्रत्येक व्यक्ति) को लगना है।
विज्ञापन


2 से 8 डिग्री तापमान में रखा गया है टीका
टीके को 2 से 8 डिग्री तापमान में रखा गया है। डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीके को आगरा से अलीगढ़ लाया गया। टीके की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। मंडलीय एवं जिला कोल्ड चेन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोल्ड बॉक्स में रखकर टीकों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इसमें 8 से 10 घंटे तक टीका सुरक्षित रखा जा सकता है। अभी मौसम भी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीका केंद्रों पर कैमरे की नजर
टीकाकरण केंद्र पर कैमरे की नजर रहेगी। तीन कमरे वाले स्वास्थ्य केंद्रों को ही टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। एक कैमरे में बैठने का इंतजाम होगा। दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। तीसरे कमरे को निगरानी कक्ष बनाया गया है। टीकाकरण कक्ष को छोड़कर बाकी दोनों कमरे में सीसीटीवी लगे होंगे। टीका लगने के बाद लाभार्थी को निगरानी कक्ष में करीब 30 मिनट बैठना है। यह इंतजाम इसलिए किया गया है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत उपचार मिल सके। 28 दिन बाद दूसरा डोज लगेगा।


एक-एक टीका पर सरकार की नजर
टीकाकरण सरकार के नियंत्रण में है। सूची में शामिल लोगों को ही टीके लगेंगे। टीका लगने के पहले सुरक्षाकर्मी आईडी देखकर टीकाकरण केंद्र में प्रवेश कराएंगे। दूसरा व्यक्ति आईडी वेरीफाई करेगा। टीका लगने के पहले कार्ड भरा जाएगा और सभी सूचनाएं कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। टीका लगने की सूचना भी पोर्टल पर तत्काल अपलोड करना है। सीसीटीवी भी पहचान एवं निगरानी के लिए रखे गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर बचने की गुंजाइश कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed