{"_id":"623233c735ba75347b642220","slug":"vaccination-campaign-started-to-protect-children-in-the-age-group-of-12-to-14-aligarh-news-ali2872707182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को करोना से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को करोना से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन
अनिक दास को वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को करोना महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। जुड़वा भाई-बहन को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद में 155625 बच्चाें को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित केंद्र पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। अभिभावकों का आह्वान किया कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीका जरूर लगवाएं। महानगर के राजीव नगर निवासी जुड़वा भाई-बहन अनिक दास एवं अनिवेशा दास को सबसे पहले टीका लगाया गया। दोनों का जन्म 31 मार्च 2009 को हुआ है। पहले दिन प्रतीकात्मक रूप से छह बच्चों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि जनपद में 155625 बच्चों (12 से 14 साल) को टीका लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही योजना बनाकर महानगर एवं जनपद के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
वाह! 16 किमी चलकर टीका लगवाने पहुंचा किशोर
अतरौली क्षेत्र के गांव गोवली निवासी वैभव चौहान (14 वर्ष) पुत्र सुबोध चौहान की जागरूकता एवं सतर्कता की लोग दाद दे रहे हैं। करीब 16 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर वैभव कोर्बेवैक्स का टीका लगवाने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गया था। वैभव का कहना है कि वह कक्षा 10 में है और इस बार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होगा। 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। अखबार से ज्ञात हुआ कि आज से टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। खबर पढ़कर खुशी हुई। वैभव का कहना है कि वह जल्दी से टीका लगवाकर कोरोना महामारी से सुरक्षित होना चाहता है। वैभव हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज का विधार्थी है। स्वास्थ्यकर्मी वैभव की जागरूकता एवं साहस की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक शीशी में बीस डोज
बच्चों को बायोलॉजिकल-ई हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 में जन्म लेने वाले बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। कोर्बेवैक्स वैक्सीन की एक शीशी में बीस डोज हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भले ही टीके के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़े, लेकिन बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह जरूरी है। जनपद में कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 83 हजार खुराकें पहुंच गई हैं।
बुजुर्ग लगवाएं एहतियात डोज
60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग आकर एहतियात डोज लगवाएं। सरकार ने सह बीमारी का नियम हटा लिया है। उल्लेखनीय है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक उच्च जोखिम में होते हैं। मधुमेह, ब्लड प्रेशर से लेकर अन्य बीमारियां इस उम्र में आम हैं।