{"_id":"61e5b5e0991768602c166df7","slug":"vaccination-aligarh-news-ali283299861","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मृत युवक को टीका लगा आए स्वास्थ्यकर्मी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मृत युवक को टीका लगा आए स्वास्थ्यकर्मी!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी परलोक में जाकर मृतकों को टीका लगा रहे हैं। खैर क्षेत्र के उदयगढ़ी के मृत युवक को 16 जनवरी 2022 को कोविड रोधी टीके की दूसरी डोज लगाने का मामला सामने आया है। इससे पूर्व अलीनगर के एक मृत युवक को टीका लगाने का मामला सामने आया था।
टीकाकरण अभियान के नाम पर कागजी खानापूर्ति की शिकायत पहले भी सामने आती रही हैं। नया मामला खैर तहसील के उदयगढ़ी गांव का है। 32 वर्षीय नरेंद्र जादौन नामक युवक ने 25 मई 2021 को कोविड रोधी टीका लिया था। होनी को कुछ और मंजूर था। सड़क दुर्घटना में नरेंद्र जादौन की 21 जून 2021 को मौत हो गई। परिजन एवं सगे संबंधी इस गम को भुला भी नहीं पाए थे कि एक मोबाइल संदेश से पुराने जख्म हरे हो गए हैं। मृतक नरेंद्र जादौन के जीजा अमित के मोबाइल पर 16 जनवरी 2022 को सफलतापूर्वक दूसरी डोज का संदेश आया तो लोग हैरान रह गए। अमित के ही मोबाइल नंबर से नरेंद्र जादौन ने पहली बार पंजीयन कराकर कोविड रोधी टीके की प्रथम डोज ली थी। अमित का कहना है कि उसके साले की सात महीने पहले मौत हो गई है। उसको टीका कैसे लग सकता है।
प्रमाणपत्र पर टीका लगने का स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैर एवं टीका लगाने वाले का नाम उर्मिला अंकित है। अमित का कहना है कि सीएचसी से उसके पास फोन भी आया था। जब उसने बताया कि उसके साले की मौत हो गई है तो फोन तुरंत काट दिया गया। ऐसा ही एक मामला 15 जनवरी 2022 को धौर्रा बाईपास स्थित अलीनगर में आया था। एक मृत युवक (मो. आसिफ, 31 वर्ष) को टीके की दूसरी डोज लगने का मैसेज आया था। युवक को 17 सितंबर 2021 को पहली डोज लगी थी। दिसंबर 2021 में बीमारी से उसकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने 15 जनवरी 2022 को दूसरी डोज लगा दी थी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि खैर के उदयगढ़ी में मृत युवक को टीका लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। सीएमओ को मृत युवक का टीकाकरण प्रमाणपत्र एवं मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर गलत डालने की वजह से हुई थी दिक्कत
15 जनवरी को अलीनगर निवासी एक मृत युवक को टीका लगाने का मामला सामने आया था। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने उसकी जांच एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. एमके माथुर से कराई थी। जांच में जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों को क्लीन चिट दे दी गई है। सीएमओ का कहना है कि मोबाइल नंबर गलत डालने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में अरुण आनंद नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई कि उसका प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो रहा है। जांच करने पर मालूम हुआ कि टीकाकरण के समय पोर्टल पर गलत मोबाइल नंबर अंकित हो गया था। मृतक द्वारा पंजीकृत नंबर एवं अरुण आनंद का नंबर मिलते-जुलते थे। सीएमओ का कहना है कि पोर्टल पर दबाव अधिक होने के कारण भी कभी-कभी समस्या उत्पन्न होती है।