फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ः 45566 लोग पहुंचे टीका लगवाने

Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
जनपद में रविवार को 45566 लोग कोविड रोधी टीका लगवाने पहुंचे। जनपद में अब तक 4110582 टीका लग चुका है।
विज्ञापन

जनपद में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के करीब 27.64 लाख लोग हैं, जिनको टीका लगाना है। इसमें से 26.18 लाख लोगों को प्रथम एवं 14.81 लाख लोगों को दूसरी डोज लग गई है। रविवार को 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 3122 किशोर टीका लगवाने पहुंचे। अब तक 113695 किशोर प्रथम डोज लेकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। वहीं एहतियात डोज लेने वालों की सं?या 10497 तक पहुंच गई है।
डेढ़ बजे तक शाहजमाल में दस लोगों को लगा था टीका, सीएमओ नाराज
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजमाल में डेढ़ बजे तक मात्र 10 लोगों को टीका लगा था। यह देखकर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी बहुत नाराज हुए। वहीं पर उन्होंने एहतियातन डोज भी लिया।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। डेढ़ बजे जब वह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो मात्र दस लोगों को टीका लगा था। यह देखकर वह बेहद नाराज हुए। सीएमओ ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुजपुरा का निरीक्षण किया। केंद्र के बाहर मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शमीम अंजुम को बच्चों को मोटिवेट करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व डॉ. त्यागी पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट पर दी जा रही ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट में स्थापित आईसीसीसी का भी निरीक्षण किया। गांधी पार्क बस स्टैंड पर बूथ का निरीक्षण कर संबंधित एलटी को पुलिस से सहयोग लेने का निर्देश दिया। सीएमओ के साथ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलरेष्ठ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed