फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh has a lots of talented cricketers : Yudhveer

उत्तर प्रदेश में है प्रतिभावान क्रिकेटरों की खेप : युद्धवीर

Thu, 10 Mar 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh has a lots of talented cricketers : Yudhveer
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभावान क्रिकेटरों की खेप है। इस खेप को सहेजने-संवारने की जिम्मेदारी एसोसिएशन की है। डॉ. युद्धवीर सिंह एक निजी कार्यक्रम में अलीगढ़ आए थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश को 18 जोन में बांटा गया। हर जोन में 3-4 जिले शामिल हैं। जोन में बांटने का मकसद केवल प्रतिभावान क्रिकेटर की तलाश होती है। उन्हें जिले से लेकर अंडर-14, 16, 19 व 23 की यूपी टीम बनने तक मौका देना होता है। डॉ. युद्धवीर ने कहा कि अगर खिलाड़ियों में प्रतिभा है तो उसका हर स्तर पर मूल्यांकन होता है। उसकी प्रतिभा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वर्किंग ग्रुप बनाया है, जिसमें वह मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह ग्रुप घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभावान क्रिकेटरों की खेप तैयार करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में भी प्रतिभावान क्रिकेटर हैं। इनमें रिंकू सिंह एक उदाहरण है, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ यूपी रणजी टीम का हिस्सा हैं। वह बेहतर प्रदर्शन करे रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि आईपीएल में लखनऊ की टीम शामिल होने से उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों का लगाव इस टीम के साथ होगा। आईपीएल उभरते क्र्रिकेटरों के लिए शानदार प्लेटफॉर्म है। इस अवसर पर यूपीसीए के डायरेक्टर रियासत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed