फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Used to mix intoxicants in nails two arrested

Aligarh News: नाखूनों में नशीला पदार्थ छिपाकर मिला देते थे खाद्य पदार्थ में, दो गिरफ्तार, ऐसे देते थे अंजाम

Sun, 02 Apr 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

पिछले दिनों गोमती एक्सप्रेस एवं बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 मार्च को जनरल कोच में ऊपर की सीट पर बैठे दो यात्रियों को विश्वास में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया था। बेहोश होने पर उनके सामान मोबाइल, बैग आदि की चोरी कर ले गए थे। 

विज्ञापन
Used to mix intoxicants in nails two arrested
पकड़े गए शातिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को यात्रियों के साथ जहरखुरानी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से चार कीमती मोबाइल फोन, नकदी एवं नशीला पाउडर बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने अमिर एवं जावेद निवासी बरालोकपुर, थाना चोबिया जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान की चोरी करते थे। यात्रियों से मेल-जोल कर विश्वास में लेने के बाद नाखूनों में छिपाकर नशीला पाउडर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलाकर उन्हें दे देते थे। यात्री के बेहोश होने के बाद सामान लेकर भाग जाते थे। 
विज्ञापन


 आरोपियों ने बताया कि पिछले दिनों गोमती एक्सप्रेस एवं बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 मार्च को जनरल कोच में ऊपर की सीट पर बैठे दो यात्रियों को विश्वास में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया था। बेहोश होने पर उनके सामान मोबाइल, बैग आदि की चोरी कर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 8200 रुपये नकद, 200 ग्राम नशीला पाउडर एवं जरूरी कागजात (अनुमानित कीमत एक लाख रुपये) बरामद हुए हैं। आरोपियों पर करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed