फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   US-China will firmly locks

अमेरिका-चीन देखेंगे अलीगढ़ के ताले की मजबूती

Fri, 10 Feb 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 10 Feb 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
US-China will firmly locks
महानगर के रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज के खचाखच भरे मैदान में गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने - फोटो : Rupesh
महानगर के रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज के खचाखच भरे मैदान में गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अलीगढ़ में चीन के वेनजाऊ शहर की तर्ज पर 60 करोड़ से अधिक ताले बन सकते हैं। पूरी दुनिया में अलीगढ़ के ताले छा जाएंगे। 
विज्ञापन

अभी तक वेनजाऊ के ताले पूरी दुनिया में मशहूर हैं और अलीगढ़ के ताले का चीन के ताले से मुकाबला हो रहा है।
बस, इसके लिए काम करने का इरादा होना चाहिए। यहां का ताला अमेरिका के व्हाइट हाउस में लगे तो वहां के राष्ट्रपति भी देखें मेड इन अलीगढ़। अलीगढ़ के आलू के बने चिप्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाएंगे और डॉलर किसानों को मिलेगा। 10 रुपये के चिप्स के पैकेट में किसान को कम से कम दो रुपयेे मिलने चाहिए। सभा में पद्मविभूषण गोपालदास नीरज, प्रो. ख्वाजा शमीम, निजाम मलिक, कोल से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा नफरत फैलाते हैं।
लेकिन भाईचारे से ही प्रगति संभव है। यूपी हो या अलीगढ़, इनको कोई तोड़ नहीं सकता। सपा कांग्रेस गठबंधन ही जीतेगा। संबोधन में उन्होंने कहा कि पहली बार किसी पीएम ने सवा करोड़ देशवासियाें को झाडू़ पकड़वा दी। बोले लगाओ झाडू़.. क्या भारत साफ हो गया..? इसी तरह से पीएम 8 नवंबर की रात को टीवी पर आए और कह दिया कि आपकी मेहनत की कमाई कागज का टुकड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये नोट नहीं चलेंगे..? क्या कोई सूट बूट वाला बड़ा आदमी बैंकों की लाइन में लगा..? नहीं लगा। उलटे गरीब, मजदूर, किसान और माताएं परेशान हुईं। उन्होंने पीएम मोदी की हंसी का मजाक उड़ाया। बोले.. पीएम हा..हा..हा.. करते हैं। राहुल ने कहा कि देश के पचास बड़े उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया। लेकिन जब किसानों के कर्ज माफी के फार्म लेकर मोदी के पास गए और उनसे कहा कि किसानों का कर्ज माफ कर दो तो मोदी जी कुछ नहीं बोले। मोदी सरकार का एक ही मंत्र है गरीबों से खींचो.. अमीरों को सींचो..।
बोले.. नोटबंदी की सबसे बड़ी वजह ये है कि मोदी सरकार देश के कुछ प्रमुख उद्योगपतियों का 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना चाहती है। इसलिए नोटबंदी कर रुपये बैंकों में पहुंचाए गए। ये पैसा वापस खातों से निकालने पर तरह तरह की लिमिट लागू कर दी गई। अगर एक लाख दस हजार करोड़ रुपये में से केवल दो हजार करोड़ रुपये ही अलीगढ़ को दे दिए होते आज ताला कारोबार कहां से कहां पहुंच गया होता। मोदी ने नोटबंदी कर अलीगढ़ के ताला कारखानों पर ताला लगवा दिया। उद्योगपति कर्ज वापस नहीं करते तो उन्हें डिफाल्टर कहते हैं और किसान लोन नहीं देता है तो उसे चोर कहा जाता है।
राहुल गांधी ने यूपी को दुनिया का फूड मार्केट बनाने का प्लान दोहराया। बोले इलाहाबाद का अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला, अमेठी का टमाटर, बाराबंकी का आम और अलीगढ़ का आलू यूपी को दुनिया का फूड मार्केट बना सकता है। इसी तरह से अलीगढ़, मुरादाबाद का ब्रासवेयर, सहारनपुर की लकड़ी भी रोजगार का आधार बनेगा। वन डिस्ट्रिक वन स्कीम योजना के तहत ऐसे कामों को बढ़ावा दिया जाएगा।

बोले हर लड़के का सपना होता है कि वह आईआईटी, आईआईएम और बैंक में नौकरी करे। अगर इन लड़कों को प्रवेश परीक्षा की एडवांस कोचिंग हरेक शहर में मिले तो उनके सपने पूरे हो सकते हैं। हर जिले में हर शहर में ऐसे सेंटर खोले जाएंगे। इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता, अविनाश शर्मा, अमित उपाध्याय, एनसीपी के एन जमाल खां, अनिल गोविल, आनंद बघेल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed