फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Urban Development Minister may come in the second week of June

जून के दूसरे हफ्ते में आ सकते हैं नगर विकास मंत्री

Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister may come in the second week of June
प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा जून के दूसरे हफ्ते में अलीगढ़ आ सकते हैं। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ जवाहर भवन में बैठक की। इस दौरान नाला सफाई की धीमी गति पर वह भड़क गए।
विज्ञापन

मंत्री का अलीगढ़ में आगमन 10, 11 व 12 जून को प्रस्तावित है। नगर आयुक्त ने बरसात में जलभराव होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित एसएफआई के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तकनीकी टीम को बरसात से पहले बड़े नालों की सफाई करने को निर्देश दिए। कहा कि सड़क किनारे नालों और फुटपाथ के नीचे नालों की तत्काल मरम्मत कराकर नालों पर लोहे के मेन होल लगेंगे। साथ ही नालों की सफाई कराकर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर विकास मंत्री द्वारा नगरीय क्षेत्र में शौचालय व यूरिनल की सफाई, नगर निगम की कान्हा व नंदी गोशाला, नाला सफाई, आवंटित पार्षद वार्ड का निरीक्षण करेंगे। वह कलेक्ट्रेट, सर्किल हाउस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, हैबीटेट सेंटर, अचल सरोवर, विकास नगर पोखर, अमृत सरोवर, ए टू जेड प्लांट, रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था, नगर निगम सेवा भवन कार्यालय, अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर सकते हैं। नगर आयुक्त ने अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आठ सेक्टर, आठ नोडल अधिकारी, 820 सफाई कर्मचारी व 80 टीमों को लगाया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए समय से पहले सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed