फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over woman death, Baghel hospital Aligarh vandalized

हंगामाः महिला की मौत पर बवाल, बघेल हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़, डॉक्टर फरार, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

महिला को 23 जुलाई को पेट में दर्द के चलते बघेल हास्पिटल लाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया। ऑपरेशन करने के नाम पर उसे ओटी में ले जाया गया और फिर वहां से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद महिला से परिजनों को नहीं मिलने दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह से परिजन यहां एकत्रित हो गए और महिला से मिलने की जिद करने लगे।

विज्ञापन
Uproar over woman death, Baghel hospital Aligarh vandalized
क्वार्सी स्थित बघेल अस्पताल में हंगामे के दौरान लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी चौराहे से चंद कदम आगे रामघाट रोड स्थित बघेल हास्पिटल में बृहस्प्तिवार दोपहर महिला की मौत पर परिजन बिफर गए। स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया और अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


अस्पताल में बवाल

खबर पर पहुंचे पुलिस बल ने जैसे तैसे हालात नियंत्रित किए। इसी बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पीडि़त परिवार के साथ खड़े होकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए हगामा शांत कराया। मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस से झड़प

मूल रूप से बुलंदशहर के रामघाट क्षेत्र के गांव कड़ी का नगला की पूनम पत्नी बंटी को 23 जुलाई को पेट में दर्द के चलते बघेल हास्पिटल लाया गया। जहां डाक्टर ने पूनम को भर्ती कर लिया। ऑपरेशन करने के नाम पर उसे ओटी में ले जाया गया और फिर वहां से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद महिला से परिजनों को नहीं मिलने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से परिजन यहां एकत्रित हो गए और महिला से मिलने की जिद करने लगे। दोपहर में किसी तरह प्रयास कर महिला को दिखाया तो वह मृत थी। यह देख परिजन बिफर गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के बिफरते ही हॉस्पिटल संचालक डा.उमेश बघेल वहां से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने शव बाहर लाकर सडक़ पर रख दिया और जाम लगा किया। साथ में हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान करीब घंटे भर तक जाम के चलते हंगामा व अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

पुलिस और जनता

हालांकि सूचना पर क्वार्सी व महुआ खेड़ा पुलिस के साथ पीएसी भी आ गई। परिवार की सूचना पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी भी आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। वहां हॉस्पिटल पक्ष की ओर से कोई बात करने को मौजूद न था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। 

मामले में मृत महिला के भाई मुकेश निवासी तरेंची पालीमुकीमपुर की ओर से डा.उमेश बघेल व हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ तृतीय एके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज क्र लिया है। बाकी तथ्यों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed